Ranchi Crime News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी मांगनेवाले ने उन्हें तीन दिनों के अंदर पैसा देने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है. केंद्रीय मंत्री श्री सेठ अभी दिल्ली में हैं. धमकी उनके मोबाइल पर मैसेज कर दी गयी है.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी मांगनेवाले ने उन्हें तीन दिनों के अंदर पैसा देने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है. केंद्रीय मंत्री श्री सेठ अभी दिल्ली में हैं. धमकी उनके मोबाइल पर मैसेज कर दी गयी है.

रांची के होसिर से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर दी गयी धमकी

रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ ने रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य आला अधिकारी श्री सेठ के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी कि रक्षा राज्य मंत्री को यह धमकी रांची के होसिर से दी गयी है. दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने तत्काल इस मामले की जांच शुरू करा दी. सभवतः यह पहला मौका है, जब किसी केंद्रीय मंत्री को रांची से फोन पर मैसेज भेज कर रंगदारी मांगी गयी है और धमकी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola