झारखंड में 40 नवप्रोन्नत आईएएस अधिकारियों की हुई नियुक्ति और पदस्थापना, पूरी लिस्ट यहां देखें

jharkhand News: विभाग की ओर से इस संबंध में 20 अक्टूबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गयी. जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनमें पांच महिला आईएएस अधिकारी (IAS Officers) हैं. नियुक्ति एवं पदस्थापना का पूरा विवरण इस प्रकार है...
झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 40 नवप्रोन्नत पदाधिकारियों की नियुक्ति और पदस्थापना की गयी है. झारखंड (Jharkhand) सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग की ओर से इस संबंध में 20 अक्टूबर को अधिसूचना भी जारी कर दी गयी. जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनमें पांच महिला आईएएस अधिकारी (IAS Officers) हैं. नियुक्ति एवं पदस्थापना का पूरा विवरण इस प्रकार है…
-
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवप्रोन्नत पदाधिकारी नेसार अहमद को अगले आदेश तक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. इसके साथ-साथ उन्हें राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के संयुक्त सचिव का भी प्रभार सौंपा गया है.
-
रवि रंजन मिश्रा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
-
आलोक त्रिवेदी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है.
-
संजय सिन्हा गोड्डा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
-
मनोज जायसवाल को ऊर्जा विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि अनिल कुमार सिंह को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.
-
अनिल कुमार सिंह को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है.
-
हरि कुमार केशरी को खान एवं भूतत्व विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
-
जगबंधु महथा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. महथा को अल्पसंख्यक आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
-
बिंदेश्वरी ततमा को समेकित जनजाति विकास अभिकरण लातेहार का परियोजना निदेशक बनाया गया.
-
इंदु रानी को राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम धनबाद का निदेशक नियुक्त किया गया है.
-
अरुण वाल्टर संगा को सरकार ने जिला परिषद सिमडेगा के उप-विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
-
दशरथ चंद्र दास को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
-
सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है.
-
बाल किशुन मुंडा खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव होंगे.
-
लालचंद डाडेल मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के संयुक्त सचिव बनाये गये हैं.
-
गायत्री कुमारी को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
-
नागेंद्र कुमार सिन्हा को रामगढ़ जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.
-
नेलसन एयोन बागे रामगढ़ के अपर समाहर्ता बनाये गये हैं.
-
शशि प्रकाश झा पशुपालन विभाग के निदेशक बनाये गये हैं. उन्हें गव्य विकास का भी निदेशक बनाया गया है.
-
अंजनी कुमार मिश्र को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
-
संजय बिहारी अम्बष्ठ को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें जैप आईटी रांची के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
-
अंजनी कुमार दुबे को ऊर्जा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
-
अमित प्रकाश को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
-
गोपालजी तिवारी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
-
शेखर जमुआर को खान एवं भूतत्व विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया गया है.
-
संजय कुमार को झारखंड राज्य खाद्य आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है.
-
अरविंद कुमार खूंटी के अपर समाहर्ता बनाये गये हैं.
-
राजू रंजन राय को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
-
पवन कुमार को झारखंड सरकार ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का संयुक्त सचिव बनाया है. साथ ही उन्हें कर्मचारी राज्य बीमा योजना के निदेशक की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
-
अनिल कुमार को पलामू के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
-
मनमोहन प्रसाद को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
-
कुमुद सहाय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव होंगी.
-
शशि भूषण मेहरा को गिरिडीह जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.
-
प्रदीप तिग्गा को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
-
पूरन प्रभापूर्ति को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
-
मनोहर मरांडी को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
-
अमल कृष्ण सत्यजीत को राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.
-
ज्ञानेंद्र कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाये गये हैं.
-
अजय कुमार सिंह झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के क्षेत्रीय निदेशक बना दिये गये हैं.
-
अभय नंदन अम्बष्ठ को जल संसाधन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




