ePaper

गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम हुई रवाना, अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं

Updated at : 22 Oct 2023 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम हुई रवाना, अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं

गोवा नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड की टीम भाग लेगी. खिलाड़ी गोवा के लिए रवाना हो गए. अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

रांची: झारखंड पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय एवं झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेल किट वितरण सह सेंडिंग टीम कार्यक्रम के बाद झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए गोवा रवाना हो गयी. आपको बता दें कि मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक गोवा में आयोजित होगी. झारखंड टीम के खिलाड़ियों को खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, झारखंड दल प्रमुख शिवेंद्र दुबे, राज्य संघ के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं अन्य संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं.

26 से 29 अक्टूबर तक मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता

मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड की टीम भाग लेगी.

1. लेजर रन (रनिंग+शूटिंग) 26 अक्टूबर

2. ट्रायथल (दौड़+शूटिंग+तैराकी) 27 अक्टूबर

3. बायथल (दौड़+तैराकी) 28 अक्टूबर

4. टेट्राथलॉन (तैराकी + निशानेबाजी + तलवारबाजी + दौड़) 29 अक्टूबर

Also Read: पेरिस ओलिंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 2024: रांची को एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मिली मेजबानी

प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक

26 अक्टूबर को लेजर रन प्रतियोगिता होगी. झारखंड की टीम में विराट कुमार राय, रोशन कुमार यादव, शोभा महतो व काजल कुमारी शामिल हैं.

ट्रायथल 27 अक्टूबर को आयोजित होगी. झारखंड की टीम में शामिल खिलाड़ी हैं अभी कुमार चौधरी व सामिया कुमारी.

बायथल 28 अक्टूबर को आयोजित होगी. झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी प्रेम कुमार महतो, अनुप मुंडा, नंदलाल राय, सामिया कुमारी व मोनिका कुमारी हैं.

टेट्राथलॉन 29 अक्टूबर को आयोजित होगी. झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी विकास कुमार गोप, प्रेम कुमार महतो एवं अनुपमूंद हैं.

Also Read: रांची: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की हाईलेवल मीटिंग,बोले-हो भव्य आयोजन

टीम मैनेजर हैं रणवीर सिंह

टीम मैनेजर- रणवीर सिंह

हेड कोच- शिवा कुमार महतो

स्विमिंग कोच- उमेश कुमार पासवान

टी ऑफिशियल-अभिषेक कुमार पांडे

Also Read: PHOTOS: रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में देखिए मां का दिव्य रूप, श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

झारखंड टीम के खिलाड़ियों को खेल निदेशक सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, झारखंड दल प्रमुख शिवेंद्र दुबे, राज्य संघ के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं अन्य संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं.

Also Read: PHOTOS: रांची के अनगड़ा में देखते बन रही है दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक, मां की आराधना में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola