Advertisement
शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री
चुआड़ आंदोलन के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की वर्षगांठ 21 मार्च को रांची : क्रांतिकारी एवं चुआड़ आंदोलन के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 277 वीं वर्षगांठ पर 21 मार्च को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. लोआडीह स्थित टुसू मैदान में प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. शहीद रघुनाथ महतो फाउंडेशन एवं […]
चुआड़ आंदोलन के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की वर्षगांठ 21 मार्च को
रांची : क्रांतिकारी एवं चुआड़ आंदोलन के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 277 वीं वर्षगांठ पर 21 मार्च को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. लोआडीह स्थित टुसू मैदान में प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. शहीद रघुनाथ महतो फाउंडेशन एवं शहीद रघुनाथ महतो मूर्ति निर्माण एवं तैयारी समिति लोआडीह के केशव महतो कमलेश, वृंदावन महतो, शीतल ओहदार सहित अन्य सदस्यों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत झारखंडी संस्कृति एवं परंपराओं के साथ किया जायेगा. इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार सुनील प्रमाणिक, कामेश्वर सिंह व 21 कलाकारों के समूह द्वारा पाइका नृत्य किया जायेगा. हुमनाथ महतो ग्रुप द्वारा छऊ नृत्य किया जायेगा. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद रामटहल चौधरी, सांसद प्रदीप बलमुचू, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को आमंत्रित किया गया है.
रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 में सरायकेला खरसांवा जिला के ग्राम घुटियाडीह प्रखंड नीमडीह (तत्कालीन जंगल महल) में हुआ था. उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए किसानों पर जबरन कर लगाना शुरू किया था. रघुनाथ महतो ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया. 1769 को उन्होंने नीमडीह में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए अपना गांव अपना राज्य, दूर भगाओ अंग्रेज राज्य का नारा दिया था. उनके विद्रोह को चुआड़ विद्रोह के नाम से भी जाना गया. पांच अप्रैल 1778 को रांची के लोटागांव में जब वे सभा कर रहे थे. उसी समय गुप्तचरों की सूचना पर ईस्ट इंडिया कंपनी के सिपाहियों ने रघुनाथ महतो व उनके साथियों को घेर लिया. गोलीबारी में रघुनाथ महतो व उनके साथी शहीद हो गये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement