23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची से सर्वाधिक 598 लोग हज पर जायेंगे

326 पुरुष व 272 महिलाएंसबसे कम सिमडेगा से पांच लोग हज पर जायेंगेराजकुमार, रांचीराज्य से इस साल 3218 लोग हज पर जायेंगे. इसमें सबसे अधिक 598 लोग रांची के हैं. इनमें 326 पुरुष व 272 महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा दो बच्चे भी हज पर जायेंगे. सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग (तीन पुरुष व […]

326 पुरुष व 272 महिलाएंसबसे कम सिमडेगा से पांच लोग हज पर जायेंगेराजकुमार, रांचीराज्य से इस साल 3218 लोग हज पर जायेंगे. इसमें सबसे अधिक 598 लोग रांची के हैं. इनमें 326 पुरुष व 272 महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा दो बच्चे भी हज पर जायेंगे. सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग (तीन पुरुष व दो महिला) हज पर जा रहे हैं. रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम से सर्वाधिक लोग हज पर जा रहे है. वहां से जानेवाले 490 लोगों में 258 पुरुष व 232 महिलाएं हैं. धनबाद से 199 पुरुष व 136 महिलाएं, गिरिडीह से 186 पुरुष व 119 महिलाएं हज पर जायेंगे. इसके अलावा बोकारो से 242 लोग हज पर जायेंगे. गढ़वा व रामगढ़ से 118 लोग इस साल हज पर जायेंगे. गोड्डा से 119 लोग हज पर जायेंगे. अभी तक किसी भी जिले से आवेदन वापस लिये जाने की सूचना नहीं है. हज यात्रियों से आग्रह किया गया है कि 30 अप्रैल तक वे पहली किस्त की राशि 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर दें. संभवत: सोलह व सतरह… को लॉटरी होने के बाद बैंक का रिफरेंस नंबर घोषित किया जायेगा जिसके बाद हज यात्री अपना पैसा जमा कर सकेंगे. इस संबंध में हज कमेटी की ओर से जानकारी दी जायेगी. हज यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपना पैसा खुद या अपने रिश्तेदार के माध्यम से ही जमा कराएं.हज पर जानेवाले लोगों की जिलावार सूची जिला के नामसंख्यापुरुषमहिला हजारीबाग20311786चतरा402218देवघर614120.दुमका171007गढ़वा1188038रामगढ़ 1186355गोड्डा1196950गुमला271512जामताड़ा292405.खूंटी 080404कोडरमा794435.लातेहार311714लोहरदगा482919पाकुड़785523पलामू 794831साहेबगंज966333सरायकेला-खरसांवा533023.पश्चिम सिंहभूम392217.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें