23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धोखाधड़ी से घर हड़पने का आरोप गिरफ्तार

रांची: सदर थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी से घर हड़पने के आरोप में गिरफ्तार जयंत सिंह मुंडा को गुरुवार को जेल भेज दिया. वह कांटाटोली के समीप का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई थी. पुलिस के अनुसार एक महिला ने जयंत सिंह मुंडा के खिलाफ वर्ष 2012 में केस दर्ज कराया […]

रांची: सदर थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी से घर हड़पने के आरोप में गिरफ्तार जयंत सिंह मुंडा को गुरुवार को जेल भेज दिया. वह कांटाटोली के समीप का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी उसके घर से हुई थी. पुलिस के अनुसार एक महिला ने जयंत सिंह मुंडा के खिलाफ वर्ष 2012 में केस दर्ज कराया था. जिसमें जयंत सिंह मुंडा पर धोखाधड़ी कर घर हड़पने का आरोप था. इसी मामले में उसके गिरफ्तारी का वारंट जारी था. पुलिस को गत बुधवार की रात सूचना मिली कि जयंत सिंह मुंडा अपने घर पर ही है. इसी सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें