28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में सबसे अधिक हत्या व लूट

रांची : हत्या, लूट, दुष्कर्म व अपहरण की वारदात रांची जिला में सबसे अधिक होती है. आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2014 में रांची में 222 लोगों की हत्या हुई. वहीं लूट की 111, दुष्कर्म की 131 व फिरौती के लिए अपहरण की नौ घटनाएं घटी. डकैती की सबसे अधिक घटनाएं धनबाद में हुई हैं. आंकड़ों […]

रांची : हत्या, लूट, दुष्कर्म व अपहरण की वारदात रांची जिला में सबसे अधिक होती है. आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2014 में रांची में 222 लोगों की हत्या हुई. वहीं लूट की 111, दुष्कर्म की 131 व फिरौती के लिए अपहरण की नौ घटनाएं घटी. डकैती की सबसे अधिक घटनाएं धनबाद में हुई हैं.
आंकड़ों के मुताबिक हत्या के मामले में गुमला, जमशेदपुर व गिरिडीह क्रमश: दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर रहा है. आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में राज्य भर में हत्या की 2053, डकैती की 255, लूट की 381, चोरी की 9307, दुष्कर्म की 1122 और फिरौती के लिए अपहरण की 51 घटनाएं घटी. गंभीर अपराध की सबसे अधिक घटना रांची, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, पलामू, लातेहार व गढ़वा में दर्ज किये गये हैं.
राज्य में हर दिन चोरी की 25 घटनाएं, रांची में छह
वर्ष 2014 में राज्य भर में चोरी की 9307 घटनाएं घटी. इस तरह राज्य भर में हर दिन 25 से अधिक चोरी की घटना हुई. सिर्फ रांची में हर दिन चोरी की छह घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चोरी के आंकड़े के मुताबिक रांची के बाद जमशेदपुर दूसरे नंबर (1252 घटना) पर, धनबाद तीसरे नंबर (1052 घटना) और बोकारो तीसरे नंबर (715 घटना) पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें