23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बड़कागांव पूर्वी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला

बड़कागांव. विधायक निर्मला देवी के जीत की खुशी में बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र में कांग्रेसियों एवं समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस में विधायक निर्मला देवी शामिल हुईं. बादम, महुगाईकला, महुगाईखुर्द, चंदौल, पुंदौल सहित अन्य गावों में जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं चंदर साव […]

बड़कागांव. विधायक निर्मला देवी के जीत की खुशी में बड़कागांव पूर्वी क्षेत्र में कांग्रेसियों एवं समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस में विधायक निर्मला देवी शामिल हुईं. बादम, महुगाईकला, महुगाईखुर्द, चंदौल, पुंदौल सहित अन्य गावों में जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं चंदर साव ने किया. विधायक निर्मला देवी ने कहा कि बड़कागांव तथा केरेडारी के हरी-भरी धरती को बचाना मेरी प्राथमिकता है. विस्थापन से बचने के लिए क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है. उन्होंने कहा कि बड़कागांव और केरेडारी पूरे झारखंड में सब्जी व अनाज की आपूर्ति करता है. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष विशेश्वर पासवान, रघुवीर राम, अनिल कुमार दास, दिनेश दास, पंकज गुप्ता, दशरथ महतो, कजरू साव, नरेश साव, चंद्रदेव गुप्ता, सुमित्रा देवी, जगत नंदन गुप्ता, कारू साव, शेख अब्दुल्लाह आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें