राज्य के महत्वपूर्ण विभाग में सचिव का औसत कार्यकाल दो माह चार दिनवरीय संवाददातारांची. झारखंड के लिए बिजली महत्वपूर्ण विभाग है. पर सरकार की नजरों में इस विभाग की विशेष अहमियत नहीं है. ऊर्जा विभाग झारखंड के महत्वपूर्ण विभागों में से एक है. पर यहां स्थिति यह है कि एक वर्ष में पांच-पांच ऊर्जा सचिव हो गये हैं. एक ऊर्जा सचिव का औसत कार्यकाल दो माह चार दिन का है. 15 जनवरी तक विमलकीर्ति सिंह इस विभाग के प्रधान सचिव थे. इसके बाद एमआर मीणा को विभाग का सचिव बनाया गया. उन्हें केवल 17 दिनों में बदल दिया गया. उनकी जगह बीके त्रिपाठी को ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया. उन्हें छह माह में बदल दिया गया. इसके बाद जेबी तुबिद 19 अगस्त को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव बने. उन्होंने 28 अक्तूबर को वीआरएस ले लिया. उनकी जगह आरके श्रीवास्तव को ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. तीन नवंबर को उन्होंने पदभार संभाला है. खबर है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद के लिए उनका चयन किया गया है. बताया गया कि वह भी शीघ्र ही दोबारा प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं. यानी ऐसी स्थिति में एक बार फिर ऊर्जा विभाग में सचिव की नियुक्ति करनी होगी. अबतक के ऊर्जा सचिव और उनका कार्यकालनामकब से कब तकआरएस पोद्दार15.11.2000-15.8.2001सुधीर प्रसाद16.8.2001-16.5.2005डॉ विनोद अग्रवाल 17.5.2004-6.12.2004के विद्यासागर7.12.2004-19.4.2006अशोक कुमार सिंह 20.4.2006-20.5.2006सुधीर त्रिपाठी20.5.2006-17.1.2007आदित्य स्वरूप17.1.2007-5.7.2008एनएन पांडेय7.7.2008-4.4.2011एसके सत्पथी5.4.2011-11.8.2011विमलकीर्ति सिंह11.8.2011-15.1.2014मस्तराम मीणा16.1.2014-12.2.2014बीके त्रिपाठी12.2.2014-19.8.2014जेबी तुबिद10.8.2014-28.10.2014आरके श्रीवास्तव3.11.2014-अबतक
BREAKING NEWS
एक वर्ष में पांच ऊर्जा सचिव
राज्य के महत्वपूर्ण विभाग में सचिव का औसत कार्यकाल दो माह चार दिनवरीय संवाददातारांची. झारखंड के लिए बिजली महत्वपूर्ण विभाग है. पर सरकार की नजरों में इस विभाग की विशेष अहमियत नहीं है. ऊर्जा विभाग झारखंड के महत्वपूर्ण विभागों में से एक है. पर यहां स्थिति यह है कि एक वर्ष में पांच-पांच ऊर्जा सचिव […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement