रांची के कांके रोड और धुर्वा में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, अब राज्य में 940 लोग कोविड19 से संक्रमित

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में एक दिन में सबसे ज्यादा 93 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के अगले दिन शनिवार (6 जून, 2020) को राजधानी रांची में 2 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें से एक कांके रोड की युवती है, तो दूसरा धुर्वा इलाके का एक रेलकर्मी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 940 हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में एक दिन में सबसे ज्यादा 93 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के अगले दिन शनिवार (6 जून, 2020) को राजधानी रांची में 2 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें से एक कांके रोड की युवती है, तो दूसरा धुर्वा इलाके का एक रेलकर्मी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 940 हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची में इन दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद राजधानी में इस बीमारी के विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या 142 हो गयी है. कांके रोड की रहने वाली एक युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. युवती की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है. यह युवती 3 मई को दिल्ली से रांची आयी थी.

बताया जा रहा है कि दिल्ली से रांची आने के बाद निजी अस्पताल मेडिका में उसकी कोरोना की जांच हुई थी. इस युवती की उम्र 26 साल है. वहीं दूसरा मामला रांची के धुर्वा का है. कोरोना संक्रमित यह शख्स भारतीय रेलवे का कर्मचारी है. ज्ञात हो कि शुक्रवार (5 जून, 2020) को झारखंड में सबसे ज्यादा 93 कोरोना के मरीज मिले थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola