झारखंड : एक ही जिले में नौ साल से अधिक समय से जमे 186 डॉक्टर का होगा तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की सूची

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ साल से अधिक समय से जमे 186 डॉक्टर हटाये जायेंगे. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सूची तैयार की है. वहीं, डॉक्टरों से विकल्प भी मांगा गया है.

विज्ञापन

रांची, सतीश कुमार : स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 186 डॉक्टर नौ वर्ष से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित हैं. इसमें 19 डेंटिस्ट शामिल हैं. राजधानी रांची में, तो आधा दर्जन से अधिक डॉक्टर 12 साल से अधिक समय से पदस्थापित हैं. वहीं बोकारो में 14, धनबाद में 13 व पूर्वी सिंहभूम में ऐसे 11 डॉक्टर शामिल हैं. विभाग की ओर से नौ साल से अधिक समय से पदस्थापित डॉक्टरों की सूची तैयार की गयी है. अब इनके तबादले की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन वर्षों से अधिक समय तक एक ही स्थापना में पदस्थापित वैसे चिकित्सक, जो उसी जिले में लगातार नौ वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित हैं, उनके स्थानांतरण के लिए विकल्प मांगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र

सरकार के संयुक्त सचिव जय किशोर प्रसाद ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर ऐसे डॉक्टरों की सूची दी है. इनसे कहा गया है कि अगर जिले में लगातार नौ वर्षों से अधिक समय से कोई डॉक्टर पदस्थापित हैं तथा सूची में शामिल नहीं हो सके हैं या छूट गये हैं, तो उसकी सूचना भी समेकित रूप से विहित प्रपत्र में निर्धारित तिथि तक दी जाये. प्रतिवेदन देने के क्रम में सभी सिविल सर्जन यह प्रमाण पत्र अंकित करेंगे कि दिये गये निर्देश के आलोक में अर्हता पूरी करने वाला कोई भी चिकित्सक/दंत चिकित्सक छूटा हुआ नहीं है. ऐसे मामले प्रकाश में आने पर इसके लिए जवाबदेह मानते हुए कार्रवाई की जायेगी.

सात जुलाई तक मांगा गया है विकल्प

स्वास्थ्य विभाग ने एक जिले में नौ साल से अधिक समय से पदस्थापित डॉक्टरों से तबादले को लेकर विकल्प मांगा है. इसके लिए सात जुलाई तक का समय दिया गया है. इन्हें विभाग की ओर से तैयार किये गये प्रारूप में अपनी विवरणी भर कर विभाग के मेल आईडी- jharkhandhealthreport@gmail.com के साथ भौतिक रूप से डाक के माध्यम से उपलब्ध कराना है. कहा गया कि विकल्प देने के समय यह सुनिश्चित किया जाये कि चिकित्सक/दंत चिकित्सक के वर्तमान पदस्थापन जिले का कोई विकल्प अंकित न हो.

Also Read: झारखंड : कोल इंडिया के नये चेयरमैन के समक्ष होंगी कई चुनौतियां, पीएम प्रसाद ने संभाला पदभार

नौ वर्ष से अधिक समय से एक जिले में पदस्थापित डॉक्टर

जिला : डॉक्टर

रांची : 21

बोकारो : 14

चतरा : 05

देवघर : 06

धनबाद : 13

दुमका : 03

पूर्वी सिंहभूम : 11

गढ़वा : 04

गिरिडीह : 07

गोड्डा : 05

गुमला : 04

हजारीबाग : 07

जामताड़ा : 04

खूंटी : 04

कोडरमा : 02

लातेहार : 03

लोहरदगा : 06

पाकुड़ : 05

पलामू : 09

रामगढ़ : 03

साहिबगंज : 06

सरायकेला-खरसावां : 07

सिमडेगा : 02

पश्चिमी सिंहभूम : 06

(नोट : इसके अलावा 19 डेंटिस्ट नौ साल से अधिक समय से एक जिले में पदस्थापित हैं).

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola