संवाददाता, रांचीश्री राणी सती मंदिर के तत्वावधान में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को 701 सुहागिन महिलाओं ने मंगला पाठ किया. राजस्थानी पारंपरिक वस्त्र पहन कर महिलाएं मंगला पाठ में शामिल हुई. महिलाओं ने सस्वर मंगला पाठ किया. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया था. दादी जी का अलौकिक श्रंृगार किया गया था, जिसके दर्शन के लिए भक्तों में दिन भर होड़ लगी रही. दोपहर एक बजे सुंदर कांड का पाठ किया गया एवं दादी जी को सवामनी भोग लगाया गया. संध्या पांच बजे भजन कीर्तन किया गया. रात में नौ बजे दादी जी अष्टमी जागरण किया गया, जिसमें भजन मंडली ने दादी जी का गीत प्रस्तुत किया. कमेटी के मंत्री गजानंद अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पूजा अर्चना के बाद छप्पन भोग एवं सवामनी भोग लगाया जायेगा. रात नौ बजे महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन होगा.
701 महिलाओं ने किया मंगला पाठ (पढ़ कर लगायें)
संवाददाता, रांचीश्री राणी सती मंदिर के तत्वावधान में मंगसीर बदी नवमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को 701 सुहागिन महिलाओं ने मंगला पाठ किया. राजस्थानी पारंपरिक वस्त्र पहन कर महिलाएं मंगला पाठ में शामिल हुई. महिलाओं ने सस्वर मंगला पाठ किया. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया था. दादी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement