अशोकनगर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजनतसवीर हैसंवाददातारांची : श्री चित्रगुप्त पूजा समिति अशोक नगर के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ. अशोक नगर देवालय स्थित चिंतन स्थल में सुबह में पंडित बाबूलाल पांडे और जनार्दन पांडे ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा करायी. इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनायी गयी. हवन, आरती और प्रसाद का वितरण हुआ. अदरक और गुड़ से बने विशेष प्रसाद को भी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. मान्यता के अनुसार चित्रगुप्त महाराज ब्रह्मा की काया से उत्पन्न हुए थे इसलिए उनके वंशज कायस्थ कहलाएं. कायस्थ समाज के लोगों ने इस अवसर पर कलम और दवात की शक्ति का सदुपयोग करने का संकल्प लिया. शनिवार को यम द्वितीय भी था, इसलिए भगवान चित्रगुप्त के साथ यम की भी पूजा हुई. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें अशोक नगर, अशोक बिहार सहित अन्य स्थानों के कायस्थ समाज के लोग जुटे. सामूहिक भोज का आयोजन हुआ. पूजा संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय शरण, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद वर्मा, अनिता प्रसाद, बरखा सिन्हा, प्रवीण नंदन सहाय, आयुष आदित्य सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा.
कलम और दवात की शक्ति का सदुपयोग करने का संकल्प
अशोकनगर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजनतसवीर हैसंवाददातारांची : श्री चित्रगुप्त पूजा समिति अशोक नगर के तत्वावधान में शनिवार को चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ. अशोक नगर देवालय स्थित चिंतन स्थल में सुबह में पंडित बाबूलाल पांडे और जनार्दन पांडे ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा करायी. इस दौरान भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनायी गयी. हवन, आरती […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement