रांची : आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रिम्स में मरीजों को बहला रहा था, पुलिस के हवाले किया

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में शनिवार को फर्जी डॉक्टर के आरोप में दिनेश नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दिनेश को रिम्स के डॉक्टर चंद्रभूषण और अन्य जूनियर डॉक्टरों ने पकड़ा. चिकित्सकों के मुताबिक, वह रिम्स काउंटर के समीप मरीजों को इलाज के नाम पर बहला-फुसला रहा था. साथ ही एक […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में शनिवार को फर्जी डॉक्टर के आरोप में दिनेश नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दिनेश को रिम्स के डॉक्टर चंद्रभूषण और अन्य जूनियर डॉक्टरों ने पकड़ा. चिकित्सकों के मुताबिक, वह रिम्स काउंटर के समीप मरीजों को इलाज के नाम पर बहला-फुसला रहा था. साथ ही एक मरीज का पर्ची भी कटवा रहा था.
बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि पूछताछ में दिनेश खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहा है. हालांकि बार-बार कहने के बाद भी वह डॉक्टर होने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. दिनेश लातेहार जिले के बालूमाथ का निवासी होने की बात कह रहा है. मामले में छानबीन की जा रही है. दिनेश अगर डॉक्टर होने का प्रमाण पत्र नहीं पेश कर पाया, तो रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. अपने फेसबुक प्रोफाइल में भी दिनेश खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola