तमाड़ के गांवों में हाथियों का उत्पात

Updated:
विज्ञापन

तमाड़ : क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में गुरुवार की देर रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने रायडीह पुआल गोदाम के समीप निवासी हीरा मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही खलिहान में रखा धान चट कर गये. हीरा मुंडा व उसके परिजनों ने किसी तरह जान बचायी. हाथियों […]

विज्ञापन
तमाड़ : क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में गुरुवार की देर रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने रायडीह पुआल गोदाम के समीप निवासी हीरा मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही खलिहान में रखा धान चट कर गये. हीरा मुंडा व उसके परिजनों ने किसी तरह जान बचायी. हाथियों ने आगरा हरलालता निवासी जगत महतो की 30 डिसमिल में लगी गेहूं व सरसों की फसल को नष्ट कर दिया. हाथियों की संख्या दो दर्जन से अधिक जा रही है.
जिप सदस्य फुलकुमारी देवी, गगनबाला, बालकृष्ण सिंह मुंडा व मानकी विजय सिंह ने विभाग से प्रभावितों को शीघ्र क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola