रांची : जांच करने गयी टीम को बच्चों की मौत की वजह का नहीं चला पता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 8:33 AM
विज्ञापन
रांची : लातेहार की सेरेनदाग पंचायत अंतर्गत केडू गांव में पिछले तीन माह के दौरान अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गयी थी. बच्चों की मौत किसी वजह से हुई, इसका कारण जानने के लिए गुरुवार को रिम्स की टीम केडू गांव पहुंची. टीम को प्रारंभिक जांच के दौरान मौत के कारणों का […]
विज्ञापन
रांची : लातेहार की सेरेनदाग पंचायत अंतर्गत केडू गांव में पिछले तीन माह के दौरान अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की मौत हो गयी थी. बच्चों की मौत किसी वजह से हुई, इसका कारण जानने के लिए गुरुवार को रिम्स की टीम केडू गांव पहुंची.
टीम को प्रारंभिक जांच के दौरान मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. टीम ने गांव का भ्रमण कर सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती बच्चों का ब्लड व स्वॉब सैंपल एकत्र किया. जांच के लिए कुल 13 बच्चों का ब्लड सैंपल लिया गया. रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ब्लड की जांच की जा रही है. कल्चर, टोटल ब्लड काउंट, आरएफटी व एलएफटी की जांच की जायेगी. जांच रिपाेर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है.
टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ पार्था चौधरी, पीएसएम से डॉ देवेश कुमार व माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डॉ प्रियदर्शनी शामिल थे. इस दौरान जिन बच्चों की प्रारंभिक जांच की गयी, उनमें कोई लक्षण नहीं मिला है. एहतियात के तौर पर जिन-जिन घरों में बच्चों की मौत हुई थी, उस घरों के अन्य बच्चों को लातेहार के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. सूत्रों ने बताया कि रिम्स के डॉक्टरों ने गांव का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की. लोगों ने बताया कि मौत के पहले या बाद में बच्चों को किसी डॉक्टर से नहीं दिखाया गया. इस कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.
रिम्स की टीम 13 बच्चों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लायी है. ब्लड को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
डॉ विवेक कश्यप, अधीक्षक, रिम्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










