रांची पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, आज स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड व बिहार के क्षेत्र और प्रांत स्तरीय स्वयंसेवक होंगे शामिल रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को रांची पहुंचे. वे 20 फरवरी को आरएसएस रांची महानगर की ओर से आयोजित संघ समागम में हिस्सा लेंगे. इसका आयोजन सुबह सात बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया […]
विज्ञापन
झारखंड व बिहार के क्षेत्र और प्रांत स्तरीय स्वयंसेवक होंगे शामिल
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को रांची पहुंचे. वे 20 फरवरी को आरएसएस रांची महानगर की ओर से आयोजित संघ समागम में हिस्सा लेंगे. इसका आयोजन सुबह सात बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया है. इसमें संघ से निबंधित लगभग 1500 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हिस्सा लेंगे.
इनका रजिस्ट्रेशन 10 रुपये शुल्क लेकर किया गया है. इस दौरान स्वयंसेवक दैनदिनी शाखा में जो अभ्यास करते हैं, उसका प्रदर्शन करेंगे. यह जानकारी प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल व सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने संघ कार्यालाय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी.
कई विषयों पर होगी चर्चा : सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने बताया कि संघ प्रमुख अपने प्रवास के दौरान 23 फरवरी तक गौ संवर्द्धन, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता व सद्भाव, पर्यावरण व जल संरक्षण विषय पर स्वयंसेवकों के साथ चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति लोगों का दृढ़ीकरण, सामाजिक समरसता व पर्यावरण, जल संरक्षण की दिशा में भी संघ की ओर से प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन