रांची : जेरिएट्रिक वार्ड का ताला खुला, हुई सफाई, शीघ्र भर्ती होंगे बुजुर्ग मरीज

Updated:
विज्ञापन

जागा रिम्स प्रबंधन, बुजुर्ग मरीजों को मिलेगी अब राहत रांची : रिम्स मेें बुजुर्गों के लिए खोले गये जेरिएट्रिक वार्ड का ताला सोमवार को खुल गया. वार्ड की सफाई कर उसे चकाचक कर दिया गया है. वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार कर लिया गया है. उम्मीद है कि एक से […]

विज्ञापन
जागा रिम्स प्रबंधन, बुजुर्ग मरीजों को मिलेगी अब राहत
रांची : रिम्स मेें बुजुर्गों के लिए खोले गये जेरिएट्रिक वार्ड का ताला सोमवार को खुल गया. वार्ड की सफाई कर उसे चकाचक कर दिया गया है. वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार कर लिया गया है.
उम्मीद है कि एक से दो दिनों मेें बुजुर्ग मरीज जेरिएट्रिक वार्ड में भर्ती होने लगेंगे. गौरतलब है कि प्रभात खबर में सोमवार के अंक में उदघाटन के बाद जेरिएट्रिक वार्ड में ताला लगने की खबर प्रमुखता से छपी थी. खबर छपने के बाद प्रबंधन की ओर से वार्ड का ताला खुलवाया गया व साफ-सफाई करायी गयी.
इधर, रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले इस विंग को शुरू कर देना था. मंगलवार को मैं वार्ड का स्थल निरीक्षण करूंगा. इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी भी साथ रहेंगे, तभी वार्ड के शुरू नहीं होने के कारणों का पता चल पायेगा. उन्होंने कहा कि मेडिसिन विभाग के सभी यूनिट इंचार्ज को निर्देश दिया गया है कि वह बुजुर्ग मरीजों को जेरिएट्रिक वार्ड में भर्ती करें.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola