रांची पहुंचे धनबाद के भाजपा नेता, किया हंगामा
Updated at : 17 Feb 2020 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची/धनबाद : धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोरांई के समर्थकों ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जम कर हंगामा किया. जिप अध्यक्ष रविवार को अपने समर्थकों के साथ रांची पहुंचे थे. सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बहस की. कहा जा रहा है कि दिसंबर 2019 में हुए […]
विज्ञापन
रांची/धनबाद : धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोरांई के समर्थकों ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जम कर हंगामा किया. जिप अध्यक्ष रविवार को अपने समर्थकों के साथ रांची पहुंचे थे.
सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बहस की. कहा जा रहा है कि दिसंबर 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी पर टिकट देने को लेकर कुछ बात हुई थी. लेकिन, टिकट नहीं मिला. इसको लेकर जिप अध्यक्ष के समर्थक नाराज हैं. पैसे के लेन-देन का आरोप है. वहीं जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामला का खुलासा सोमवार को रांची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष करेंगे. श्री गोरांई अपनी पत्नी अनिता गोरांई को भाजपा का टिकट दिलाना चाहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




