वेलेंटाइन डे पर उत्पात : पार्क पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता, जबरन प्रेमी से प्रेमिका की मांग भरवायी
Updated at : 15 Feb 2020 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पार्कों में जम कर उत्पात मचाया. शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब कई कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क पहुंचे. वहां बैठे प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया. प्रेमी से प्रेमिका को सिंदूर लगवाने का प्रयास किया. कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े से कहा कि पार्क में […]
विज्ञापन
रांची : वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पार्कों में जम कर उत्पात मचाया. शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब कई कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क पहुंचे. वहां बैठे प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया.
प्रेमी से प्रेमिका को सिंदूर लगवाने का प्रयास किया. कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े से कहा कि पार्क में बैठ कर केवल अश्लील हरकत करते हो. यदि प्रेम है, तो शादी कर लो. पार्कों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही प्रेमी जोड़ों में हड़कंप मच गया. वे इधर-उधर भागने लगे. वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ता कई जोड़े से उलझ भी गये. ऑक्सीजन के पार्क के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सिद्धो-कान्हू पार्क की ओर जा रहे थे़ इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
मौके पर पुलिस पहुंची ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया. उसके बाद सभी पार्कों के समीप पुलिस की तैनाती कर दी गयी. वेलेंटाइन डे पर उत्पात के मद्देनजर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गयी थी. इसके कारण कई पार्कों में बजरंग दल के कार्यकर्ता उत्पात नहीं मचा पाये़
वैलेंटाइन डे पर मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता. प्रेमी जोड़े को पकड़ा और कहा कि पार्क में बैठ कर केवल अश्लील हरकत करते हो यदि प्रेम है, तो शादी कर लो.
कार्यकर्ताओं ने कहा: यदि प्रेम है, तो शादी कर लो. इसके बाद एक प्रेमी जोड़े को शादी करने के लिए मजबूर किया. प्रेमी के हाथ में सिंदूर थमाया और प्रेमिका की मांग भरवायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




