रांची : शुरू हुई जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची सहित राज्य भर में पिछले तीन दिनों से जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री प्रभावित थी. क्योंकि पोर्टल पर पेमेंट वेरीफिकेशन नहीं हो रहा था. गुरुवार को निबंधन विभाग ने एनआइसी को निबंधन में हो रही समस्या की जानकारी दी. उसके बाद पोर्टल में सुधार किया गया. तब जाकर लगभग 11.30 बजे से […]
विज्ञापन
रांची : रांची सहित राज्य भर में पिछले तीन दिनों से जमीन व फ्लैट की रजिस्ट्री प्रभावित थी. क्योंकि पोर्टल पर पेमेंट वेरीफिकेशन नहीं हो रहा था. गुरुवार को निबंधन विभाग ने एनआइसी को निबंधन में हो रही समस्या की जानकारी दी. उसके बाद पोर्टल में सुधार किया गया.
तब जाकर लगभग 11.30 बजे से सामान्य तरीके से रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ. रांची निबंधन कार्यालय में कुल 30 डीड, डोरंडा, कांके में 50 डीड की रजिस्ट्री हुई. अवर निबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि पोर्टल में सुधार होने के बाद रजिस्ट्री में तेजी आयी है. उन्होंने बताया कि फ्री रजिस्ट्रेशन के दौरान डाटा उड़ने की भी समस्या सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










