रांची : सुदर्शन चौबे रांची नगर निगम के नये प्रभारी मुख्य अभियंता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2020 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची :पथ निर्माण विभाग ने 11 अभियंताओं का तबादला व पदस्थापन किया है. कई अभियंताओं की सेवा अन्यत्र विभागों में भेजी गयी है.रांची नगर निगम के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को भेज दी गयी है. सुदर्शन चौबे रांची नगर निगम के नये प्रभारी मुख्य अभियंता होंगे. श्री चौबे को पदस्थापित करने […]
विज्ञापन
रांची :पथ निर्माण विभाग ने 11 अभियंताओं का तबादला व पदस्थापन किया है. कई अभियंताओं की सेवा अन्यत्र विभागों में भेजी गयी है.रांची नगर निगम के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को भेज दी गयी है. सुदर्शन चौबे रांची नगर निगम के नये प्रभारी मुख्य अभियंता होंगे. श्री चौबे को पदस्थापित करने के लिए उनकी सेवा नगर विकास विभाग को सौंपी गयी है. इसके अलावा कई अभियंताओं को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. कुछ को विभिन्न स्थानों पर मुख्य अभियंता का भी प्रभार सौंपा गया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.
रांची नगर निगम के मुख्य अभियंता राजदेव सिंह हटाये गये
नाम कहां थे कहां गये
राजदेव सिंह मुख्य अभियंता, रांची नगर निगम मंत्रिमंडल सचिवालय
सुरेश कुमार अधीक्षण अभियंता, दुमका ग्रामीण विकास
नरेंद्र प्रसाद शर्मा अधीक्षण अभियंता, धनबाद अधीक्षण अभियंता, आवास बोर्ड
अरबिंद पांडे अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण विकास अधीक्षण अभियंता, गुण नियंत्रण
व मुख्य अभियंता, केंद्रीय निरूपण संगठन (अप्र)
ललित टिबड़ेवाल अधीक्षण अभियंता, निरूपण-2 भवन निर्माण में मुख्य अभियंता का कार्य करने के लिए
प्राधिकृत व कार्यपालक निदेशक, भवन निर्माण निगम (अप्र)
सुदर्शन चौबे अधीक्षण अभियंता, दुमका प्रभारी मुख्य अभियंता पद पर पदस्थापन के लिए
सेवा नगर विकास को
जयप्रकाश सिंह अधीक्षण अभियंता, पथ अंचल हजारीबाग अधीक्षण अभियंता, सेतु निरूपण व मुख्य
अभियंता, पथ निर्माण (अप्र)
अजय रजक अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय उच्च अधीक्षण अभियंता, पुलिस हाउसिंग व
पथ अंचल धनबाद मुख्य अभियंता पुलिस हाउसिंग (अप्र)
सिंगराय टूटी कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ अंचल, रांची व
मुख्य अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ उपभाग
सुरेंद्र कुमार अधीक्षण अभियंता, सेतु निरूपण मंत्रिमंडल सचिवालय
अरुण कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता, गुण नियंत्रण निदेशालय ग्रामीण विकास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




