24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मास्टर प्लान के विरोध में धरना

फोटो—राज वर्मारांची मास्टर प्लान संघर्ष मोरचा ने नगर निगम के सामने दिया धरना संवाददाता, रांचीरांची. मास्टर प्लान संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर निगम के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया. मास्टर प्लान 2037 को रद्द करने की मांग की गयी. मोरचा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि मास्टर प्लान जनता के […]

फोटो—राज वर्मारांची मास्टर प्लान संघर्ष मोरचा ने नगर निगम के सामने दिया धरना संवाददाता, रांचीरांची. मास्टर प्लान संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर निगम के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया. मास्टर प्लान 2037 को रद्द करने की मांग की गयी. मोरचा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि मास्टर प्लान जनता के साथ धोखा है. पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की सहमति के बिना विकास का कोई काम नहीं हो सकता है. उपाध्यक्ष संदीप उरांव ने कहा कि दबाव में मास्टर प्लान को लागू किया गया तो यहां की जनता आंदोलन करने को विवश होगी. शिवा कच्छप ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत राज्य की सभ्यता एवं संस्कृति को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर पाको मुंडा, रूपचंद केवट, दीपा कच्छप, विश्वजीत मंडल, बुधनी मुंडा, सतीश उरांव, शनिचर उरांव, अब्दुल रहमान, मुना कच्छप, कृष्णकांत टोप्पो, विमल तिर्की, तपेश्वर लोहरा, बबलू नायक, कौशल्या देवी, निकोलस एक्का, भोला मुुंडा, भगतु उरांव, रीना कुजूर एवं जगरानी कुजूर आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें