कांके : युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
एक दिन पूर्व ही कांके थाना में पुलिस ने पति-पत्नी के बीच करायी थी सुलह कांके : थाना क्षेत्र के बोड़ेया गांव के प्रदीप साहू (32) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. घटना लगभग 11 बजे दिन की है. प्रदीप का छोटा भाई […]
एक दिन पूर्व ही कांके थाना में पुलिस ने पति-पत्नी के बीच करायी थी सुलह
आपके शहर में
कांके : थाना क्षेत्र के बोड़ेया गांव के प्रदीप साहू (32) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. घटना लगभग 11 बजे दिन की है. प्रदीप का छोटा भाई दोपहर दो बजे अपने घर खाने आया तो देखा कि उसका भाई फंदे से लटका हुआ है.
उसके हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हो गये. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कांके थाना को दी. वहीं प्रदीप के माता-पिता मोरहाबादी में रहते हैं, उन्हें भी सूचना दी गयी. जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व ही मंगलवार शाम प्रदीप की पत्नी बीना देवी ने अपने पति पर नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लेकर थाना पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि बीना देवी का कहना था कि वह कुछ भी कार्य नहीं करता है.
इसलिए वह उसे छोड़ कर गांव में ही किराये के मकान में रह रही थी. वह अपने पति प्रदीप से किराया व अन्य जरूरी सामान के लिए पैसे की मांग कर रही थी. वहीं प्रदीप ने बताया था कि उसकी पत्नी कई-कई दिन तक बिना बताये गांव में ही मौजूद अपनी बड़ी बहन के घर रुक जाती थी. प्रदीप ने दो माह पूर्व ही पत्नी से तंग आकर अपनी कुछ पुश्तैनी जमीन बेच कर उसके लिए बोड़ेया स्कूल के पास लेडिज फैशन की दुकान खोल दी थी. प्रदीप ने अपने साढ़ू राजेंद्र साहू पर आये दिन उससे व उसके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. प्रदीप ने अपनी पत्नी व उसके जीजा के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाया था. पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए