रांची : सुरक्षा का रखें ध्यान, पुलिस के संपर्क में रहें व्यवसायी : सौरभ
Updated at : 04 Feb 2020 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सोमवार को व्यापारी और पुलिस प्रशासन के बीच देर शाम होटल लैंडमार्क में बैठक की. इस दौरान लालपुर व्यवसायी समिति की ओर से साहसी और त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. समारोह का आयोजन फाॅर्च्यून ज्वेलरी में 25 जनवरी को हुई डकैती के प्रयास को विफल करने को […]
विज्ञापन
रांची : सोमवार को व्यापारी और पुलिस प्रशासन के बीच देर शाम होटल लैंडमार्क में बैठक की. इस दौरान लालपुर व्यवसायी समिति की ओर से साहसी और त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. समारोह का आयोजन फाॅर्च्यून ज्वेलरी में 25 जनवरी को हुई डकैती के प्रयास को विफल करने को लेकर किया गया था.
मालूम हो कि फाॅर्च्यून के मालिक पवन गुप्ता एवं कर्मियों ने साहस दिखाते हुए अपराधी को धर दबोचा था. वहीं पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए बाकी अपराधियों को गिरफ्तार किया था. सिटी एसपी कुमार सौरभ ने कहा कि एकजुट होकर ही अपराधियों से मुकाबला किया जा सकता है. व्यवसायी अधिक मात्रा में पैसों की लेनदेन करते समय सतर्कता बरतें और प्रशासन को अवश्य सूचित करें. ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही अपराधियों पर अंकुश लगेगा और अपराधों में कमी आएगी. सिटी एसपी से व्यापारियों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरा का आग्रह किया. आत्मरक्षा के लिए हथियारों का लाइसेंस मांगे जाने पर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस भविष्य में इन बातों को ध्यान में रखेगी.
मौके पर सिटी एसपी, डीएसपी अमित कुमार, थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, फाॅर्च्यून ज्वेलर्स के मालिक पवन गुप्ता, नितेश गुप्ता, लव तिवारी, मनीष, देवेंद्र यादव, मंजू देवी को समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया. समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा, सचिव, संयुक्त सचिव, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, विजय राजगढ़िया, विकास विजयवर्गीय, राम शर्मा, नागेश्वर सिंह, सुरेश्वर सिंह, विकास अग्रवाल, मनीष कल्याणी, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




