रांची : शिव बारात निकाली जायेगी 21 को

Updated:
विज्ञापन

रांची : श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर हेहल देवी मंडप रोड रांची में श्री सर्वेश्वर महादेव शिव बारात आयोजन समिति की बैठक रविवार को हुई. जिसमें 21 फरवरी को मंदिर परिसर से शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया. शिव बारात रातू रोड, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, श्री दुर्गा मंदिर तक जायेगी. इसके बाद वापस पिस्का मोड़ […]

विज्ञापन
रांची : श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर हेहल देवी मंडप रोड रांची में श्री सर्वेश्वर महादेव शिव बारात आयोजन समिति की बैठक रविवार को हुई. जिसमें 21 फरवरी को मंदिर परिसर से शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया.
शिव बारात रातू रोड, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, श्री दुर्गा मंदिर तक जायेगी. इसके बाद वापस पिस्का मोड़ के श्री विश्वनाथ मंदिर होते हुए मंदिर परिसर लौटेगी और शिव बारात शोभायात्रा का समापन होगा.
शोभायात्रा में मुख्य संरक्षक रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि महुआ माजी व समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल आदि शामिल होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक लाल संजय नाथ शाहदेव, अध्यक्ष नीरज कुमार को चुना गया. बैठक में मुकेश झा, बबलू सिंह, बिनोद कुमार साहू, प्रशांत कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola