रांची : पहले से चल रही योजनाओं की अनुशंसा नहीं करें: डीसी

Updated:
विज्ञापन

रांची : विधायक निधि फंड को लेकर शनिवार को डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में बैठक हुई़ डीडीसी अनन्य मित्तल, कांके विधायक समरीलाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप व अन्य विधायकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उपायुक्त ने विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अनुशंसित, स्वीकृत और लंबित योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही आग्रह किया […]

विज्ञापन
रांची : विधायक निधि फंड को लेकर शनिवार को डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में बैठक हुई़ डीडीसी अनन्य मित्तल, कांके विधायक समरीलाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप व अन्य विधायकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उपायुक्त ने विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अनुशंसित, स्वीकृत और लंबित योजनाओं पर चर्चा की.
साथ ही आग्रह किया कि नयी योजनाओं के चयन में ध्यान रखा जाये कि कि उक्त योजनाएं पहले से नहीं ली गयी हों. यह भी कहा कि विकास योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए विधायक, विधायक प्रतिनिधियों व अधिकारियों का एक व्हाट्सएेप ग्रुप बनेगा, ताकि योजनाओं और इससे संबंधित जानकारी से सभी अपडेट हो सकें. डीडीसी ने बताया कि जल योजना के तहत जो भी राशि खर्च की जायेगी, उसका इस्टीमेट ग्रामीण इलाके में पीएचइडी और शहरी क्षेत्र में नगर निगम के हिसाब से लिया जायेगा. विधायकों से कहा कि अगर वो अपने क्षेत्र में किसी संगठन या एनजीओ को वाहन देते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि उक्त संगठन/एनजीओ का कार्यालय उनके क्षेत्र में हो.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola