जेबीवीएनएल : हटाये गये पुरवार एक्का को प्रभार

रांची : आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के एमडी पद से हटा दिया गया है. उनको कार्मिक विभाग में योगदान करने के लिए कहा गया है. श्रम सचिव राजीव अरुण एक्का काे जेबीवीएनएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर […]
रांची : आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के एमडी पद से हटा दिया गया है. उनको कार्मिक विभाग में योगदान करने के लिए कहा गया है. श्रम सचिव राजीव अरुण एक्का काे जेबीवीएनएल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. सूचना एवं जनसपंर्क विभाग (पीआरडी) के निदेशक रामलखन गुप्ता का भी तबादला कर दिया है. उनको कार्मिक में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है. फिलहाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के रूप में किसी अधिकारी को पदस्थापित नहीं किया गया है.
पूर्व सीएम के ओएसडी राकेश चौधरी का भी तबादला: राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओएसडी रहे राकेश चौधरी का भी तबादला कर दिया है. वह मंत्रिमंडल समन्वय विभाग के अवर सचिव के रूप में पदस्थापित थे. उनका तबादला हजारीबाग प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अवर सचिव के रूप में किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय के एक अन्य अवर सचिव अरविंद कुमार का भी तबादला कर उनको पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय का अवर सचिव बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




