रांची : दो छात्राओं ने दौड़ा कर अपराधी को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सहजानंद चौक के पास गुरुवार की सुबह 9.30 बजे स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने सरस्वती पूजा के िलए ट्यूशन जा रही दो छात्राओं में से एक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया. जब वे असफल हो गये, तो भागने लगे. छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और स्कूटी पर पीछे […]
विज्ञापन
रांची : सहजानंद चौक के पास गुरुवार की सुबह 9.30 बजे स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने सरस्वती पूजा के िलए ट्यूशन जा रही दो छात्राओं में से एक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया. जब वे असफल हो गये, तो भागने लगे.
छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और स्कूटी पर पीछे बैठे अपराधी को पकड़ कर खींच लिया, जिससे वह गिर गया. इसके बाद उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद अपराधी छात्राओं से भिड़ गया, लेकिन छात्राएं भी पीछे कहां हटनेवाली थीं. विवाद होता देख आस-पास के लोग जुट गये और अपराधी की पिटाई करने लगे. लेकिन कुछ लोगों ने बीच बचाव कर अपराधी को बचा लिया. इसी बीच पीसीआर में तैनात पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे.
जिसके बाद लोगों को पकड़े गये अपराधी को उनके हवाले कर दिया. अपराधी का नाम कलाम है. वह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर का रहनेवाला है. उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल और एक पर्स बरामद किया है. उसने छात्राओं ने लूटपाट करने से पहले वीर कुंवर सिंह चौक के पास तुलसी ठाकुर नामक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया था. तुलसी ठाकुर की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दूसरी ओर छात्राओं ने घटना को लेकर शिकायत दर्ज नहीं की है. हालांकि चर्चा यह भी है कि कलाम ने एक छात्रा का मोबाइल छीन लिया था, जो छात्रा को मिल गया था. इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी.
दो सहयोगियों का बताया नाम
कलाम ने पूछताछ में फरार दो सहयोगियों का नाम जसीम और बेलाल बताया है. यह भी बताया कि वह दोनों के साथ मोबाइल छीनने के लिए निकला था. वे अक्सर महिला और युवतियों को निशाना बनाते थे. पहले भी छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस की टीम बाकी दोनों अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










