रांची : राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में विजेता टीम के सदस्य पुरस्कृत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 9:16 AM
रांची : राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में विजेता टीम के सदस्यों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया. विद्यालयस्तरीय राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की टीम को बालिका वर्ग में पहला स्थान मिला था. टीम के सदस्यों को बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में पुरस्कृत किया गया. परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने टीम के सभी सदस्यों […]
रांची : राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में विजेता टीम के सदस्यों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया. विद्यालयस्तरीय राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की टीम को बालिका वर्ग में पहला स्थान मिला था. टीम के सदस्यों को बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में पुरस्कृत किया गया. परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार रुपये दिये. वहीं, बालक वर्ग के टीम के सदस्यों को 750-750 रुपये दिये गये. इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा समेत परियोजना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










