रांची : 18 सूखाग्रस्त जिलों को अतिरिक्त मध्याह्न भोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2020 6:21 AM
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक ने सभी जिलों के उपायुक्त को भेजा पत्र रांची : राज्य के सूखाग्रस्त 18 जिलाें के स्कूली बच्चों को दस दिनों का अतिरिक्त मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा है. अतिरिक्त मध्याह्न […]
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक ने सभी जिलों के उपायुक्त को भेजा पत्र
रांची : राज्य के सूखाग्रस्त 18 जिलाें के स्कूली बच्चों को दस दिनों का अतिरिक्त मध्याह्न भोजन दिया जायेगा. झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा है. अतिरिक्त मध्याह्न भोजन के लिए चावल व राशि उन्हीं बच्चों को दी जायेगी जिनकी उपस्थिति 50 फीसदी होगी.
10 िदनों के लिए मिलेगा मीड डे मील :
दस दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए एक से पांचवीं के बच्चों को प्रतिदिन 100 ग्राम और छह से आठवीं के बच्चों को प्रतिदिन 150 ग्राम के हिसाब से चावल दिया जायेगा. वहीं कुकिंग कास्ट 4.48 रुपये और 6.71 रुपये के हिसाब से मिलेंगे.
इस तरह 10 दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए एक से पांचवीं के बच्चों को एक किलो चावल और 44.80 रुपये और छह से आठवीं के बच्चों को डेढ़ किलो चावल और 67.10 रुपये दिये जायेंगे. चावल और राशि का वितरण जिला में मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध राशि से की जायेगी.
तीन फरवरी को स्कूलों में समारोह आयोजित कर दी जायेगी राशि व चावल
15 दिनों पहले दी गयी थी राशि
18 जिलों के बच्चों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 25 दिनों का अतिरिक्त मध्याह्न भोजन देने का निर्णय लिया गया था. 15 दिनों की राशि व चावल बच्चों को पहले ही दे दी गयी है. बच्चों को मध्याह्न भोजन केंद्र की स्वीकृति के बाद दी गयी.
31 जनवरी तक शिशु पंजी अपडेट करने निर्देश
झारखंड शिक्षा परियोजना ने विद्यालय स्तर पर शिशु पंजी अपडेट करने की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी है. इसके बाद 11 फरवरी तक जिला स्तर पर शिशु पंजी की समेकित रिपोर्ट तैयार की जायेगी. जिलाें को 14 फरवरी तक रिपोर्ट झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय को भेजने को कहा गया है. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा सभी जिलों को पत्र भेजा दिया गया है.
इन जिलों में दिये जायेंगे एमडीएम : रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा और देवघर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










