रांची : एयर इंडिया की फ्लाइट के समय में परिवर्तन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एयर इंडिया के विमान के समय में एक फरवरी से परिवर्तन किया गया है. यह परिवर्तन अस्थायी रूप से किया गया है. एक, दो, चार व छह फरवरी को एआइ-91727 विमान कोलकाता से सुबह सवा नौ बजे उड़ेगा और दिन के 10.30 बजे रांची पहुंचेगा. एआइ-91727 विमान रांची से 10.55 बजे उड़ेगा अौर […]
विज्ञापन
रांची : एयर इंडिया के विमान के समय में एक फरवरी से परिवर्तन किया गया है. यह परिवर्तन अस्थायी रूप से किया गया है. एक, दो, चार व छह फरवरी को एआइ-91727 विमान कोलकाता से सुबह सवा नौ बजे उड़ेगा और दिन के 10.30 बजे रांची पहुंचेगा. एआइ-91727 विमान रांची से 10.55 बजे उड़ेगा अौर दिन के 12.10 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा.
एआइ-91728 विमान भुवनेश्वर से दिन के 12.40 बजे उड़ेगा और 1.55 बजे रांची पहुंचेगा. एआइ-91728 रांची से दिन के 2.20 बजे उड़ेगा और दिन के 3.35 बजे कोलकाता पहुंचेगा. वहीं तीन, पांच व सात को एआइ-91720 विमान कोलकाता से सुबह सवा नौ बजे उड़ेगा और दिन के 10.30 बजे रांची पहुंचेगा. एआइ-91727 रांची से 10.55 बजे उड़ेगा अौर दिन के 12.25 बजे रायपुर पहुंचेगा. एआइ-91728 रायपुर से दिन के 12.55 बजे उड़ेगा और 2.25 बजे रांची पहुंचेगा. एआइ-91728 रांची से दिन के 2.50 बजे उड़ेगा अौर शाम 4.05 बजे कोलकाता पहुंचेगा. इस संबंध में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर ने सूचना जारी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन