रांची : राजेश फिर बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष, अखिलेश सचिव

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची प्रेस क्लब का चुनाव परिणाम सोमवार की रात जारी किया गया. अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह ने दुबारा जीत हासिल की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर पिंटू दुबे, सचिव पद पर अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर जावेद अख्तर और कोषाध्यक्ष पद पर जयशंकर कुमार विजयी रहे. इससे पूर्व सोमवार की […]

विज्ञापन
रांची : रांची प्रेस क्लब का चुनाव परिणाम सोमवार की रात जारी किया गया. अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह ने दुबारा जीत हासिल की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर पिंटू दुबे, सचिव पद पर अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर जावेद अख्तर और कोषाध्यक्ष पद पर जयशंकर कुमार विजयी रहे. इससे पूर्व सोमवार की सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ. कुल 866 वोटरों में से 724 वोटरों ने मतदान किया. शाम चार बजे से मतगणना शुरू हुआ. सबसे पहले पदाधिकारियों के पदों के लिए मतगणना की गयी, जिसका परिणाम रात नौ बजे तक घोषित कर दिया गया. इसके बाद दस कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola