घायलों से मिले मंत्री, बेहतर इलाज का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को रिम्स व ऑर्किड जाकर पिछले दिनों लोहरदगा में हुए उपद्रवी हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. रिम्स में भर्ती घायल नाबालिग बच्चे सुजीत उरांव, लाल लवनाथ शाहदेव और ऑर्किड अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार प्रजापति तथा दीपक […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को रिम्स व ऑर्किड जाकर पिछले दिनों लोहरदगा में हुए उपद्रवी हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. रिम्स में भर्ती घायल नाबालिग बच्चे सुजीत उरांव, लाल लवनाथ शाहदेव और ऑर्किड अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार प्रजापति तथा दीपक सर्राफ से मुलाकात की.
आपके शहर में
विज्ञापन
डॉ उरांव ने रिम्स प्रबंधन एवं ऑर्किड प्रबंधन से बात कर उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने का निर्देश दिया. उन्होंने घायलों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें पूरी सहायता दी जायेगी. डॉ उरांव ने लोहरदगा वासियों से धैर्य-संयम एवं सद्भावना बनाये रखने की अपील की है.
कांग्रेस की जांच समिति कल जायेगी बुरूगुलिकेरा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की छह सदस्यीय जांच समिति 27 जनवरी को बुरूगुलिकेरा गांव का दौरा करेगी. इसका नेतृत्व सांसद गीता कोड़ा करेंगी. समिति तीन दिनों के अदंर घटना के कारणों की जांच कर मृतक परिवारों से भी मिल कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रतिवेदन समर्पित करेगी.
कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलिकेरा गांव में दो गुटों के बीच आपसी विवाद के कारण सात लोगों की हत्या के कारणों की जांच के लिए जांच समिति की गठन किया है. इसमें सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोना राम सिंकू, नियेल तिर्की, गीताश्री उरांव, काली चरण मुंडा व रमा खलखो शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन