ePaper

रांची : सुभाष जयंती पर आज बंद रहेंगे जिले के स्कूल

Updated at : 23 Jan 2020 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सुभाष जयंती पर आज बंद रहेंगे जिले के स्कूल

रांची : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को राजधानी के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में बुधवार को उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में डीसी ने कहा है कि राज्य सरकार के निर्देश पर गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे. ये स्कूल रहेंगे बंद सुरेंद्रनाथ […]

विज्ञापन

रांची : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को राजधानी के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में बुधवार को उपायुक्त राय महिमापत रे ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में डीसी ने कहा है कि राज्य सरकार के निर्देश पर गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे.

ये स्कूल रहेंगे बंद
सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, मनन विद्या स्कूल, संत मेरी डोरंडा, संत जेवियर, संत फ्रांसिस, फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, बेबी स्टार प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोरहाबादी व कांके, लिटिल एंजेल स्कूल, स्टेप बाइ स्टेप स्कूल, हिल टॉप स्कूल, लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल, संत थाॅमस, जेवीएम श्यामली, केराली पब्लिक स्कूल, गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, नन्हें कदम, इस्ट प्वाइंट, मेटास एसडीए, चिरंजीवी प्ले स्कूल, बिशप स्कॉट स्कूल, गुरुनानक स्कूल (कक्षा छह से 12 तक स्कूल खुला रहेगा), फिरायालाल पब्लिक स्कूल (12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी), डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल (प्रैक्टिकल एग्जाम व वार्षिकोत्सव की होगी तैयारी), लाला लाजपत राय (प्रैक्टिकल एग्जाम होगा), डीपीएस (पांचवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चलेंगी).
इन्होंने बंद की घोषणा नहीं की: ब्रिजफोर्ड, डीएवी ग्रुप, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और विवेकानंद विद्या मंदिर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola