रांची : आइआरसीटीसी ने किया शो-कॉज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को यात्रियों के बीच एक्सपायर्ड कॉफी और दूध पाउडर बांटे जाने का मामला गरमा गया है. यात्री ने इसकी जानकारी ट्वीट कर रेल मंत्रालय व आइआरसीटीसी को दी थी. इस बाबत आइआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर देवाशीष चंद्रा ने कहा कि कुछ लोगों की लापरवाही से […]
विज्ञापन
रांची : रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को यात्रियों के बीच एक्सपायर्ड कॉफी और दूध पाउडर बांटे जाने का मामला गरमा गया है.
यात्री ने इसकी जानकारी ट्वीट कर रेल मंत्रालय व आइआरसीटीसी को दी थी. इस बाबत आइआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर देवाशीष चंद्रा ने कहा कि कुछ लोगों की लापरवाही से यात्रियों को परेशानी हो जाती है. यात्री कैंसर पीड़ित है और वह झूठ नहीं बोल रहे हैं. जबकि मैनेजर समीर कुमार का कहना है कि सभी यात्रियों को कॉटिनेटल ब्रांड की कॉफी दी गयी थी, जबकि एक्सपायर्ड काॅफी व दूध पाउडर देने की शिकायत करनेवाले यात्री ने नेसकैफे देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मैनेजर का जवाब संतोषजनक नहीं है. उन्हें शो-कॉज (कारण बताओ नोटिस) किया गया है. तीन दिनों के अंदर जवाब देना है. अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन