रांची : धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का चलेगा केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : चतरा के सदर थाना में दर्ज केस में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गयी है. विधि विभाग से सहमति मिलने के बाद गृह विभाग ने संबंधित आदेश जारी कर चतरा एसपी को भेज दिया है. इन तीन आरोपियों के नाम मो अनवर कुरैशी उर्फ नेपाली कुरैशी, मो शमीम कुरैशी […]
विज्ञापन
रांची : चतरा के सदर थाना में दर्ज केस में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गयी है. विधि विभाग से सहमति मिलने के बाद गृह विभाग ने संबंधित आदेश जारी कर चतरा एसपी को भेज दिया है. इन तीन आरोपियों के नाम मो अनवर कुरैशी उर्फ नेपाली कुरैशी, मो शमीम कुरैशी और मो सुभान कुरैशी हैं.
सभी शहादत चौक जिला चतरा के रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ चतरा सदर थाना में तीन अगस्त 2018 को केस दर्ज किया गया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप सही पाते हुए मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार से मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन