बदलने लगा झारखंड का मौसम, चढ़ने लगा पारा

Updated:
विज्ञापन

रांची : मौसम का मिजाज बदलने लगा है. लंबे समय तक धूप रहना अब तीखा लगने लगा है. अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मात्र तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस चढ़ गया. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन

रांची : मौसम का मिजाज बदलने लगा है. लंबे समय तक धूप रहना अब तीखा लगने लगा है. अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मात्र तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस चढ़ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर हो गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे चढ़ने लगा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

18 जनवरी को कई जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola