रांची : वाइएमसीए कॉलोनी में 25 दिनों से नहीं आ रहा पानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांटाटोली चौक स्थित वाइएमसीए कॉलोनी में पिछले 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा है. इस कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कांटाटोली चौक के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पाइपलाइन की शिफ्टिंग तो की गयी है, लेकिन नयी पाइपलाइन में मोहल्ले […]
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली चौक स्थित वाइएमसीए कॉलोनी में पिछले 25 दिनों से पानी नहीं आ रहा है. इस कारण मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कांटाटोली चौक के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पाइपलाइन की शिफ्टिंग तो की गयी है, लेकिन नयी पाइपलाइन में मोहल्ले के पाइप को कनेक्ट नहीं किया गया है.
इस कारण मोहल्ले में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस मोहल्ले की आबादी एक हजार से अधिक है. पानी नहीं आने के कारण लोग सुबह से ही पानी के जुगाड़ में लग जाते हैं. मोहल्ले में व्याप्त समस्या को लेकर पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा कि प्रतिदिन पीएचइडी के कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता के यहां फरियाद लगायी जा रही है, लेकिन हर दिन केवल आश्वासन ही मिलता है. अगर मंगलवार तक मोहल्ले में नहीं आया, तो मोहल्ले के लोग बाध्य होकर सड़क पर उतरेंगे.
हिनू में भी दो दिन से नहीं आया पानी
लटमा पानी टंकी में लीकेज के कारण हिनू, बिरसा चौक, डोरंडा सहित धुर्वा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. पानी नहीं आने के कारण लोग बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं. इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लीकेज को सोमवार को दुरुस्त कर लिया गया है. अब रात भर टंकी में पानी को चढ़ाया जायेगा. फिर मंगलवार से पानी की आपूर्ति नियमित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










