हटिया : साढ़े तीन साल की बच्ची से ऑटो में दुष्कर्म का प्रयास, गार्ड अरेस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हटिया : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में अपार्टमेंट के गार्ड 25 वर्षीय छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह मूल रूप से औरंगाबाद का रहनेवाला है. पुलिस उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी. क्या […]
विज्ञापन
हटिया : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में अपार्टमेंट के गार्ड 25 वर्षीय छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह मूल रूप से औरंगाबाद का रहनेवाला है. पुलिस उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार बच्ची शाम के वक्त कुछ बच्चियों के साथ अपने घर से थोड़ी दूर पर खेल रही थी. उसके घर के समीप ही रामेश्वरम कंपनी द्वारा एक अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है. इसी बीच आरोपी गार्ड बच्ची के पास गया और बच्ची को बहला-फुसला कर कुछ देने के बाद उसे अपने साथ ले जाने लगा. इसके बाद आरोपी बच्ची को एक ऑटो में ले गया और गलत करने का प्रयास करने लगा.
जब बच्ची रोने- चिल्लाने लगी, तब उसकी आवाज सुनकर वहां बच्ची का एक रिश्तेदार पहुंच गया. उसने आरोपी को घटना को अंजाम देते देख लिया. इसके बाद उसने शोर मचा कर आस-पास के लोगों को बुला किया. लोगों को जानकारी मिली तो सभी आक्रोशित हो गये और आरोपी को पकड़ कर पीटने लगे. इस बीच कुछ लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी. पुलिस तत्काल माैके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना आयी. इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की.
क्या कहा आरोपी ने : आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी मंशा बच्ची के साथ गलत करने की नहीं थी. वह सिर्फ बच्ची को खेला रहा था. लेकिन उससे थोड़ी गलती हो गयी. जिसके बाद उसे लोगों ने बच्ची से गलत करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन