ePaper

सीएमपीडीआइ व एसबीआइ कैपिटल मिलकर करेंगे काम

Updated at : 11 Jan 2020 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीएमपीडीआइ व एसबीआइ कैपिटल मिलकर करेंगे काम

रांची : सीएमपीडीआइ और एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के बीच व्यावसायिक हितों के संभावित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ है. इसके तहत एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा लिये गये कार्यों में सीएमपीडीआइ तकनीकी परामर्श देगा. सीएमपीडीआइ द्वारा लिये गये कार्यों में एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड वित्तीय सलाह […]

विज्ञापन

रांची : सीएमपीडीआइ और एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के बीच व्यावसायिक हितों के संभावित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ है. इसके तहत एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा लिये गये कार्यों में सीएमपीडीआइ तकनीकी परामर्श देगा.

सीएमपीडीआइ द्वारा लिये गये कार्यों में एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड वित्तीय सलाह देगा. इसके अतिरिक्त देश-विदेशों में कोयला तथा अन्य खनिज संसाधनों के अधिग्रहण, विकास तथा संबंधित गतिविधियों में भी सहयोग करेगा. इसमें कोल बेड मिथेन, कोल माइन मिथेन, सतह एवं भूमिगत कोल गैसीफिकेशन, कोल टू लिक्विड एवं संबंधित प्रोजेक्ट्स आदि संभावित क्षेत्र हैं. यह समझौता तीन सालों के लिए हुआ है.
एमओयू पर सीएमपीडीअाइ की ओर से विभागाध्यक्ष (व्यवसाय विकास) मनोज खाड़िया ने सीएमडी शेखर सरन व एसबीआइ कैपिटल लिमिटेड के शुभम गोयल की मौजदूगी में किया. कोयला, लिग्नाइट एवं खनिज क्षेत्रों में सीएमपीडीआइ की अपनी तकनीकी विशेषज्ञता है. एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड बिड एडवाइजरी, बिड प्रोसेस, कॉमर्शियल, वित्तीय और पॉलिसी मुद्दे का विशेषज्ञ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola