विशेषज्ञ समिति के सदस्य सशरीर उपस्थित हों
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2020 7:36 AM
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को राज्य के थर्मल पावर प्लांटों से हो रहे प्रदूषण व कर्मियों के स्वास्थ्य पर असर काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व में गठित विशेषज्ञ […]
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को राज्य के थर्मल पावर प्लांटों से हो रहे प्रदूषण व कर्मियों के स्वास्थ्य पर असर काे लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व में गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया. उक्त निर्देश मामले के एमिकस क्यूरी के जवाब को देखते हुए दिया गया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










