14 तक साफ रहेगा आसमान, गिरेगा पारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और हवा की गति सामान्य से थोड़ा अधिक होने के कारण दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. विभाग के अनुसार, राजधानी […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और हवा की गति सामान्य से थोड़ा अधिक होने के कारण दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा.
हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. विभाग के अनुसार, राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है.
रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पिपरवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
कांके का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी. कई स्थानों पर शीतलहर चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










