रांची : थोक में 35-50 व खुदरा में 70 रुपये किलो मिल रहा प्याज

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्याज की आवक बढ़ने से कीमतें लगातार गिर रही हैं. बुधवार को थोक मंडी पंडरा बाजार समिति में प्याज की कीमत 35-50 रुपये प्रति किलो रही, जबकि खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. थोक बाजार में छोटे साइज का प्याज 35 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 40-45 रुपये […]

विज्ञापन
रांची : प्याज की आवक बढ़ने से कीमतें लगातार गिर रही हैं. बुधवार को थोक मंडी पंडरा बाजार समिति में प्याज की कीमत 35-50 रुपये प्रति किलो रही, जबकि खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है.
थोक बाजार में छोटे साइज का प्याज 35 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 40-45 रुपये और बड़े साइज का प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिका. प्याज की आवक काफी बढ़ी है. हर दिन 20 गाड़ी प्याज आ रहा है. वहीं थोक मंडी में नया सफेद आलू 16-17 रुपये और नया लाल आलू 19-21 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि लोकल नया लाल आलू 20-22 रुपये प्रति किलो बिका. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के महासचिव मदन कुमार ने कहा कि बुधवार को प्याज 20 गाड़ी और आलू 30 गाड़ी आया. प्याज नासिक और आलू उत्तर प्रदेश से आ रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola