रांची : छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के राम मंदिर के समीप रहनेवाली 23 वर्षीय छात्रा श्रेया तिर्की ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. घटना सोमवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसके बचे होने की आस में उसे लेकर रिम्स पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. […]
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के राम मंदिर के समीप रहनेवाली 23 वर्षीय छात्रा श्रेया तिर्की ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. घटना सोमवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसके बचे होने की आस में उसे लेकर रिम्स पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद बरियातू पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि श्रेया के पिता की चुटिया में ही सीमेंट की दुकान है. हालांकि घटना को लेकर मंगलवार की देर शाम तक थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है. इस कारण आत्महत्या की वजह और छात्रा के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए