झारखंड में 37.52 लाख लीटर दूध और 2.79 लाख किलो दही की होगी आपूर्ति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर डेयरी ने की तैयारी रांची : मकर संक्रांति को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में अतिरिक्त दूध व दही की आपूर्ति होगी. लोगों को दूध व दही की किल्लत न हो, इसके लिए विभिन्न डेयरियों ने तैयारी कर ली है. आम दिनों के मुकाबले 10 से 15 जनवरी तक डेयरियों द्वारा […]
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर डेयरी ने की तैयारी
रांची : मकर संक्रांति को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में अतिरिक्त दूध व दही की आपूर्ति होगी. लोगों को दूध व दही की किल्लत न हो, इसके लिए विभिन्न डेयरियों ने तैयारी कर ली है. आम दिनों के मुकाबले 10 से 15 जनवरी तक डेयरियों द्वारा अधिक मात्रा में दूध की सप्लाई की जायेगी.
मकर संक्रांति को लेकर कुल छह दिनों में सुधा, मेधा और ओसम डेयरी द्वारा रांची समेत पूरे झारखंड में लगभग 37.52 लाख लीटर दूध और 2.79 लाख किलो दही की आपूर्ति की जायेगी. अकेले सुधा द्वारा झारखंड में 23.64 लाख लीटर दूध और 1.54 लाख किलो दही की आपूर्ति की जायेगी. वहीं मेधा द्वारा कुल 8.13 लाख लीटर दूध और 65,000 किलो दही की आपूर्ति की जायेगी. वहीं, ओसम डेयरी द्वारा 5.75 लाख लीटर दूध और 60,000 किलो दही की आपूर्ति की जायेगी.
परेशानी से बचने के लिए बूथ पर पहले ऑर्डर कर दें
मेधा के एमडी सुधीर कुमार सिंह और सुधा, रांची डेयरी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो मजीउद्दीन ने कहा कि मकर संक्रांति पर दूध और दही की किल्लतनहीं होगी. पर्याप्त मात्रा में इसकी आपूर्ति की जायेगी. किसी को दूध और दही की जरूरत हो, तो नजदीकी बूथ पर पहले ही ऑर्डर कर दें. इससे अनावश्यकपरेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन