रांची : ट्विटर पर उपायुक्त से की थी शिकायत, दोषी इंजीनियर व ठेकेदार पर कार्रवाई का आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे के ट्विटर हैंडल पर मदन महतो नामक एक व्यक्ति ने चटकपुर से नवासोसो कांके डैम साइड तक बन रही सड़क में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में उपायुक्त ने उक्त सड़क की जांच मजिस्ट्रेट से करायी. इसमें सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता पायी […]
विज्ञापन
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे के ट्विटर हैंडल पर मदन महतो नामक एक व्यक्ति ने चटकपुर से नवासोसो कांके डैम साइड तक बन रही सड़क में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में उपायुक्त ने उक्त सड़क की जांच मजिस्ट्रेट से करायी. इसमें सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितता पायी गयी.
इसके बाद उपायुक्त ने ट्विटर पर ही शिकायतकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराते हुए लिखा है कि इसे हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद. हमने मामले की जांच करवायी है. हम ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है़ इस कार्य में जो जनता के पैसे बर्बाद हुए हैं. उस पैसे की वसूली करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन