ePaper

रांची : खुदरा विक्रेताओं की मनमानी से लोग परेशान, बाजार में अब भी 80 रुपये किलो मिल रहा प्याज

Updated at : 05 Jan 2020 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : खुदरा विक्रेताओं की मनमानी से लोग परेशान, बाजार में अब भी 80 रुपये किलो मिल रहा प्याज

रांची : थोक बाजार में प्याज की कीमतें लगातार कम हो रही हैं, लेकिन खुदरा विक्रेताओं की मनमानी नहीं रुक रही है. वे अब भी ऊंची कीमत पर प्याज की बिक्री कर रहे हैं. शनिवार को थोक बाजार में प्याज 45 से 55 रुपये किलो बिका, लेकिन खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो बिका. […]

विज्ञापन
रांची : थोक बाजार में प्याज की कीमतें लगातार कम हो रही हैं, लेकिन खुदरा विक्रेताओं की मनमानी नहीं रुक रही है. वे अब भी ऊंची कीमत पर प्याज की बिक्री कर रहे हैं.
शनिवार को थोक बाजार में प्याज 45 से 55 रुपये किलो बिका, लेकिन खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये किलो बिका. चुनिंदा खुदरा विक्रेताओं ने तो 90 रुपये प्रति किलो तक प्याज की बिक्री की. इनकी मनमानी पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है.
लोगों को नहीं मिल रही राहत : खुदरा विक्रेताओं की मनमानी के कारण आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है. लोगों को उम्मीद होती है कि अब प्याज का रेट कम होगा, लेकिन कीमतें सुनते ही उन्हें निराशा हाथ लग रही है.
शनिवार को पंडरा बाजार समिति में बड़े साइज का प्याज 55 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 50 रुपये और छोटे साइज का प्याज 45 रुपये प्रति किलो बिका. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के महासचिव मदन कुमार ने कहा कि प्याज की आवक बढ़ गयी है. शनिवार को 15 गाड़ी प्याज की आवक हुई. आवक ठीक होने के कारण प्याज की कीमतें गिर रही हैं. अभी रांची में नासिक से प्याज आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola