ePaper

रांची : सावित्री बाई ने महिलाओं के लिए किया संघर्ष

Updated at : 04 Jan 2020 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सावित्री बाई ने महिलाओं के लिए किया संघर्ष

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती मनायी रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को हरमू स्थित आशीर्वाद भवन में देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि समाजसेवी गुंजन गुप्ता ने कहा कि माता […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती मनायी
रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को हरमू स्थित आशीर्वाद भवन में देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि समाजसेवी गुंजन गुप्ता ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने देश के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी बदलाव किया. इस कारण महिलाएं उनकी ऋणी हैं. अगर माता फुले ने महिलाओं के लिए शिक्षा और विधवाओं के लिए आश्रय नहीं दिया होता, तो आज जो परिवर्तन देश में देखा जा रहा है, वह नहीं दिखता. राजेश कुमार गुप्ता ने माता सावित्री की जयंती राज्य सरकार द्वारा मनाने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि माता सावित्री देश की प्रथम शिक्षिका ही नहीं महिलाओं के सशक्तीकरण की एक बड़ी नींव थीं. उनका देहांत हैजा से पीड़ित रोगियों की सेवा करते हुए 1897 में हुआ था. डॉ धनंजय कुमार ने कहा कि माता सावित्री ने देश में व्याप्त रूढ़ीवादी व्यवस्था के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और जीत भी हासिल की. छात्र मोर्चा के अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चल कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करना है. मौके पर सुबोध कुमार कुमार सिन्हा, देवेंद्र नाथ महतो, कमल रंजन, सज्जाद अंसारी, शिव प्रसाद साहू, तनवीर आलम, शाहिद अनवर, चंद्रशेखर रवानी, रूपेश आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola