रांची : रिम्स में मनिका के अरविंद को मिली नयी जिंदगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रिम्स के इएनटी विभाग के डॉक्टरों ने लातेहार के मनिका निवासी अरविंद उरांव को नयी जिंदगी दी है. परिजनों ने बताया कि को एक जनवरी को घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने धारदार लोहे (पहसूल ) से हमला कर दिया. पहसूल अरविंद के […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के इएनटी विभाग के डॉक्टरों ने लातेहार के मनिका निवासी अरविंद उरांव को नयी जिंदगी दी है. परिजनों ने बताया कि को एक जनवरी को घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने धारदार लोहे (पहसूल ) से हमला कर दिया.
पहसूल अरविंद के कान के नीचे गर्दन से होते हुए मुंह के अंदर घुस गया. गंभीर हालत में उसे रिम्स लाया गया, जहां गुरुवार को ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति ठीक है. जानकारी के मुताबिक अरविंद को पहले लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया़ वहां के डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. डॉ पीके सिंह ने बताया कि मरीज की गर्दन के नीचे गंभीर चोट लगी थी़ तुरंत ऑपरेशन नहीं किया गया होता तो जान भी जा सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन